देश-विदेश

पहलगाम हमले पर जम्मू विधानसभा का विशेष सत्र, शहीदों को किया गया याद

जम्मू-कश्मीर:-  जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित कूटनीतिक उपायों का समर्थन किया। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के संबंध में विशेष सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया।

जम्मू विधानसभा में गूंजा पहलगाम हमला

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज जम्मू विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में आतंकी हमले की निंदा करने के साथ आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।

पहलगाम हमला ‘मानवता की हत्या’, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने की कड़ी निंदा

जम्मू, जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य सचेतक मुबारक गुल ने कहा, “यह एक क्रूर हमला था… एक निर्दोष की हत्या पूरी मानवता की हत्या है… यह हमारी संस्कृति नहीं है… पूरे कश्मीर ने इस हमले की निंदा की है…” जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही पर, उन्होंने कहा, “हम आपको विधानसभा में जो कुछ भी होगा, उसके बारे में बताएंगे…”।

पहलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र पर जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा, “यहां पर्यटक के तौर पर आए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाएगी, लेकिन यहां से सिर्फ उनके शव ही वापस गए। यह बहुत दुखद है। हम इसके खिलाफ एकजुट हैं। यह आज का एजेंडा है… जिस तरह से मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव लाया, हम उसका स्वागत करते हैं…” पीएम मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, “हम उनसे सहमत हैं और हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए… अगर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन होता है, तो हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं और हम पहले से ही जवाब दे रहे हैं…”

पहलगाम हमले पर सरकार सख्त, उपराज्यपाल ने विशेष सत्र बुलाने की दी मंजूरी

पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था। इस आग्रह को उपराज्यपाल ने स्वीकार करते हुए 28 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी दी थी। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि बीते दिनों हुई सर्वदलीय बैठक में सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के समर्थन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का कहना है कि दहशतगर्दी के खिलाफ यह सत्र खास होगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago