स्पेशल टास्क फोर्स को UKSSSC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक फर्जीवाड़े में मिली कामयाबी, लखनऊ से एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग परीक्षा प्रश्न पत्र लीक फर्जीवाड़े में स्पेशल टास्क फोर्स (STF ) को अहम कामयाबी मिली है, UKSSSC परीक्षा लीक के तार लखनऊ की प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ रहे हैं, एसटीएफ ने एक आरोपी अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार किया है, इतना ही नहीं एसटीएफ को मौके से परीक्षा लीक से संबंधित कई सबूत बरामद हुए हैं। एसटीएफ के अनुसार यूकेएसएसएससी परीक्षा के गोपनीय कार्य लखनऊ स्थित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से होते थे, जहां पर STF टीम ने दबिश देकर अभिषेक वर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, फिलहाल एसटीएफ की टीम लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े आरोपी अभिषेक वर्मा से 2021 यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में फर्जीवाड़े को लेकर 24 जुलाई को बड़ा खुलासा हुआ था, इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ की टीम अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिनमें परीक्षा करवाने वाली कंपनी के टेक्निकल स्टाफ, आयोग के होमगार्ड, कोचिंग संचालक और कुछ मुन्नाभाई शामिल थे। जिसमें जयजीत दास, मनोज जोशी, कुलवीर सिंह चौहान, मनोज जोशी, शूरवीर सिंह चौहान और गौरव नेगी शामिल हैं, उनके पास से 37 लाख की नकदी भी बरामद की गई थी। अब लखनऊ से भी एक गिरफ्तारी हो गई है, इस तरह UKSSSC पेपर लीक मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours