उत्तराखण्ड

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया गया ध्वजारोहण। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को तिरंगे के नीचे प्रण लेकर अपने अंदर के एक अवगुण का परित्याग करने का किया आह्वान। एसएसपी ने राष्ट्रगान के साथ उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को आजादी के लिए बलिदान हुए सभी महापुरुषों का स्मरण कराते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने व अपने दायित्वों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगे के नीचे प्रण लेते हुए अपने अंदर के एक अवगुण जैसे शराब, धूम्रपान, नशा आदि का परित्याग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्री पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए। इसके अतिरिक्त जनपद में सभी पुलिस कार्यालय, समस्त थानों /चौकियों/ फायर स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago