SSP देहरादून का भू-माफियों पर कसता शिकंजा,20 करोड़ की संपति फर्जीवाड़े में गैंग अरेस्ट

राजपुर;-  दिनांक 21/11/24 को थाना राजपुर पर वादिनी श्रीमती सुमन देवी, निवासी किशनपुर, राजपुर देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी सहेली श्रीमती रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था। शेरखान आदि लोग जो कि गिरोह बनाकर काम करते हैं के द्वारा उनकी उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना राजपुर पर मुoअoसo- 256/24 बनाम शेरखान आदि के विरुद्ध धारा 329(4)/62 BNS, 420/467/468/471/120(b) भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना अध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त निर्देशों के क्रम रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून , राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा दस्तावेज व साक्षय के आधार पर अभियुक्त गणों के संबंध में सुरागरसी -पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर भूमि धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी को दिनांक 27/12/24 को गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours