महाशिवरात्रि को लेकर एसएसपी पौड़ी ने नीलकंठ मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऋषिकेश:- विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष 08.03.2024 को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व में अधिक भीड़-भाड़ के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा आज दिनांक 07.03.2024 को महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बागखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का स्वयं पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया। महोदया द्वारा यातायात व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने हेतु जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा हेतु बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने एवं पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के और बैरियर लगाने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours