एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने फिर पेश की निष्पक्ष न्याय की मिसाल

हरिद्वार:-  दिनांक 03/09/2024 की सुबह कुछ घंटे के दरम्यान ही जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर और गंगनहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा महिलाओं को टार्गेट करते हुए लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली आर्य नगर निवासी महिला से अवधूत मंडल आश्रम के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने झपट्टा मारकर/ छीनकर गले की चेन छीन ली। जिस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 707/24 धारा 304(2) बीएनएस एवं कोतवाली गंगनहर में मुकदमा अपराध संख्या 456/2024 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त दोनों घटनाओं से शहर से लेकर देहात तक सनसनी फैल गई। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी सिटी व एसपी देहात से वार्ता कर प्रकरण के खुलासे हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिस पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल व आसपास से विभिन्न सुराग जुटाकर व मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर लगातार विभिन्न एंगल से प्रयास करते हुए दिनांक 05/09/2024 को एक संदिग्ध बाल अपचारी को नियमानुसार संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने अपचारी के कब्जे से पीली धातु के बाली के दो टुकड़े, एक पीली धातु के झुमका, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया।

पकड़ा गया बाल अपचारी पुलिस कर्मी का बेटा है व नशे के शौक पूरा करने के लिए इससे पहले की गई वारदात के चलते 307 भा.द.वि. सहित विभिन्न धाराओं में बाल संरक्षण गृह भेजा जा चुका है। पुलिस टीम अब पकड़े गए किशोर के साथी की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज मुकदमे में धारा 109 309(4)309(6)317(2)3 (5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी-

1-मोबाइल फोन- 01
2-पीली धातु वाली के टुकड़े – 02
3-पीली धातु के झुमके- 01
4-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर- 01 (घटना में प्रयुक्त)

पुलिस टीम-

1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्वालापुर राजेश बिष्ट
2-उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी
3-उप निरीक्षक विकास रावत
4-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
5-कांस्टेबल संदीप कुमार
6-कांस्टेबल नवीन छेत्री

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours