देहरादून: धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष सुशील सैनी के नेतृत्व में आज प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट की अगुवाई में सैकड़ों लोगों को पार्टी ज्वाइन कर कार्यकारिणी में स्थान दिया गया, आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए धर्मपुर विधानसभा को और मजबूती मिले इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए।
जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आज प्रदेश के जो हालात हैं और नगर निगम के अंदर जो स्कूलों की हालत है जगह-जगह कूड़े का ढेर गली मोहल्लों में व्याप्त है अगर नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद जीतकर आते हैं तो नगर निगम को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई ,महिलाओं की असुरक्षा से जूझ रहा है और सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने चहेतों को बचाने के लिए लीपापोती करने पर लगी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, प्रदेश सचिव अशोक सेमवाल , इकबाल राव, सुशील सैनी, सतीश शर्मा, आदि मौजूद रहे।



+ There are no comments
Add yours