उत्तरकाशी:- उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़, आर्च पुल के पास बीच भागीरथी नदी में फंसे 2 व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन बल ने सकुशल रेस्क्यू किया। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दी कि आर्च पुल, चिन्यालीसौड़ के पास नदी के बीच में 2 व्यक्ति फंसे हुए है जो तेज बहाव के कारण वहां से निकलने में असमर्थ है।
उक्त सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से नदी के बीच में पहुंचकर फंसे हुए दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इन व्यक्तियों में विजय भूषण पुत्र इंद्रदेव नौटियाल ग्राम तुल्याड़ा सुनारगांव और किशोरी लाल पुत्र बड़की लाल निवासी सिगोट डुंडा उत्तरकाशी थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…