उत्तराखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया 17 -18 फरवरी को होने वाली बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर की जाएगी चर्चा

देहरादून:- भाजपा की दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परिषद बैठक में प्रदेश से 250 पार्टी प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यमुना कालोनी स्थित आवास मे मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17 -18 फरवरी को होने वाली बैठक में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिषद में तय रणनीति को सभी प्रदेश बूथ लेवल तक अमलीजामा पहनाने का काम करेंगे। साथ ही प्रदेश से लेकर जिले, मंडल, बूथ एवं पन्ना इकाइयों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के मध्य जाकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस दो दिवसीय बैठक में पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होगी और दूसरे दिन सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकारें शानदार काम रही हैं और इसे देखते हुए बैठक को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने यूपी और महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि देश विपक्षविहीन होता जा रहा है। यूपी में इंडी गठबंधन समाप्त होने और आज महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का भाजपा में आना इसे पूरी तरह स्पष्ट करता है। गैरसैंण सत्र को लेकर भट्ट ने स्पष्ट किया कि सत्र अनुपूरक बजट को लेकर है और स्पीकर एवं सरकार का जो भी निर्णय होगा वह भाजपा को स्वीकार्य होगा। वर्तमान सत्र पूर्ण नही ,अनुपूरक बजट पेश होना है। कुछ विधायकों की सत्र को लेकर व्यक्तिगत राय हो सकती है। लेकिन यह विधानसभा अध्यक्ष और सीएम को तय करना है कि कहां सत्र आयोजित किया जाए। लिहाजा जहां भी सत्र का स्थान तय होगा, उसके लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago