राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम धामी का किया धन्यवाद्

देहरादून:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को केन्द्र की भांति चार प्रतिशत मंहगाई भत्ते की। अतिरिक्त किस्त की अनुमन्ता का शासनादेश जारी कर मुख्यमंत्री के आश्वासन को पूर्ण किया है।

पांडेय ने बताया कि इस सम्बन्ध में पुर्व में कई बार परिषद द्वारा तथा कल समन्वय समिति द्वारा मुख्यमंत्री से मिल कर यह अवगत कराया गया कि अब तो माह जनवरी मे से मंहगाई भत्ते की नई किस्त भारत सरकार द्वारा अनुमन्य की जानी है जबकि राज्य कर्मचारि माह जुलाई २०२३ से अनुमन्य किस्त का इन्तजार कर रहे हैं। इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल उक्त किस्त का अनुमोदन कर दिया।

जिस पर त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए वित्त विभाग द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश के लाखों कार्मिकों को लाभ मिलेगा। पांडेय ने उम्मीद जताई कि माह जनवरी से अनुमन्य होने वाली किस्त कार्मिकों को समय से प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने इस हेतु परिषद एवं समन्वय समिति की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours