एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

उत्तराखंड में साइबर ठगों के जाल तोड़ने में एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। आज एसटीएफ की टीम ने ईसी रोड पर द्वारिका स्टोर के पास एक कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर इंटरनेशनल साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने मौके पर सवा करोड़ बरामद करने के साथ ही 40 से ज्यादा युवाओं को गैंग के लिए काम करते हुए पकड़ा है। सभी युवाओं से पूछताछ जारी है। गैंग के सरगना समेत देश और दुनिया में बैठे एजेंटों की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तराखंड एसटीएफ के प्रभारी एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून से कुछ लोग विदेशों में साइबर ठगी कर रहे थे। इस जानकारी पर एसटीएफ ने इनपुट एकत्र किए। पुख्ता सूचना पर एसटीएफ की टीम द्वारिका स्टोर के पास एक कॉम्प्लेक्स में छापेमारी करने गई। जहां टीम ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके पर एक करोड़ छब्बीस लाख रुपये बरामद किए गए।एसटीएफ उत्तराखंड व साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है। साथ ही गैंग में बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours