उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. बता दें उत्तराखंड में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
उत्तराखंड में 5 IAS अधिकारियों के तबादले
शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार IAS रणवीर सिंह चौहान को परियोजना निदेशक-नमामि गंगे के पद से हटाकर वर्तमान पदों पर यथावत रखा गया है। जबकि IAS नितिका खंडेलवाल को गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड, टिहरी के प्रबंधक निदेशक और टिहरी जिले की उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया है।




+ There are no comments
Add yours