अब दिल्ली के अड्डों पर बाहरी राज्यों की बसें मात्र 25 मिनट ही रुक सकेंगी। उसके बाद हर पांच मिनट के हाल्ट पर पेनल्टी भरनी होगी। इस आदेश के बाद लोड फैक्टर लाना डिपो प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। सोमवार को काशीपुर डिपो की दिल्ली गई डिपो की एक बस को कम सावारियों के साथ लौटना पड़ा। इससे डिपो की आय प्रभावित रही।

+ There are no comments
Add yours