नई दिल्ली। भारत के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक से पहले अपना रंग दिखा दिया है। टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले इस जैवलिन थ्रोअर ने पावो नूरमी खेलों में दमदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नीरज हालांकि फिर भी एक बात से निराश होंगे। नीरज इस बार भी 90 मीटर के मार्क को छू नहीं सके।
लंबे समय से नीरज से 90 मीटर का मार्क छूने की उम्मीद है लेकिन ये दिग्गज खिलाड़ी इसमें लगातार फेल हो रहा है। पावो नूरमी खेलों में नीरज ने 85.97 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सिल्वर मेडल फिनलैंड के टोनी केरानेन के नाम रहा जिन्होंने 84.19 मीटर का थ्रो फेंका। फिनलैंड के ही ऑलिवर हेलांडर ने 83.96 मीटर का थ्रो फेंक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…