राष्ट्रीय

वाराणसी-रामनगर को जोड़ने वाले सामने घाट पुल पर छात्रा की आत्महत्या की कोशिश, गंगा में कूदने के बाद पुलिस ने शुरू की खोजबीन

वाराणसी-रामनगर को जोड़ने वाले सामने घाट पुल पर साइकिल खड़ी कर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक 19 वर्षीया छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने उसे कूदते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगा में इसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नही चला। पुलिस ने साइकिल से मिले बैग में आई कार्ड को देखा तो उस पर किरिहिया चौराहा बजरडीहा की ममता चौहान लिखा था। आई कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने पर उसके भाई विकास चौहान को जानकारी दी। पिता किशन राजगीर का काम करते हैं। विकास ने पुलिस को बताया कि बहन ममता हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

सामने घाट पुल से कूदे युवक का नहीं मिला सुराग
मालवीय पुल से शुक्रवार सुबह भी एक युवक ने छलांग लगाई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस जगह से युवक ने छलांग लगाई थी, वहां एक बैग मिला है। अंदर रखे कागजात से उसकी पहचान शिवपुरवा निवासी अमन सेठ के रूप में हुई। सूचना पाकर युवक के पिता प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अमन चौक में सुनार के पास काम सीखता है।

विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूदे युवक का शव मिला

विश्वसुंदरी पुल पर बाइक खड़ी कर बुधवार को गंगा में कूदे युवक का शव तीसरे दिन शुक्रवार को गंगा में उसी जगह उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भीटी चौकी पुलिस के अनुसार राहनिया थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासी अविनाश वर्मा(30) बेरोजगार होने के कारण अवसाद ग्रस्त रहता था। परिवारिक तनाव के कारण उसने ऐसा कदम उठाया।

विवाहिता ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई (पतेरवा) गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जंसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुई (पतेरवा) गांव निवासी विनोद प्रजापति की शादी 14 अप्रैल 2016 को जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव निवासी कृपाशंकर प्रजापति की बेटी रानी प्रजापति से हुई थी। उसके दो बेटे हैं। पति मजदूरी करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिर्जामुराद में चालक को धक्का देकर उठा ले गए ऑटो

नागेपुर नहर के पास बुधवार रात ऑटो सवार 4 लोगों ने चालक को धक्का देकर उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। साथ ही ऑटो भी ले गए। पीड़ित राजकुमार यादव ने कछवां बाजार निवासी विक्की मोदनवाल और खजूरी पुलिस चौकी को सूचना दी। पीड़ितति ने बताया कि वह कछवा रोड की तरफ जा रहा था। राजातालाब, भिखारीपुर के पास खड़े चार लोगों ने नागेपुर जाने की बात कही और ऑटो में बैठ गए। फिर नागेपुर नहर के पास धक्का देकर ऑटो लेकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago