श्रीनगर:- उत्तराखंड के श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर में आज बड़ा हादसा हो गया है जहां एक मकान में अचानक ब्लॉस्ट हो गया। मकान में चार बिहार मूल के मजदूर किराए पर रहते थे, जिनमें से दो बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार को जगदीश रावत के मकान में ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मकान में चार बिहारी मूल के मजदूर किराए पर रहते हैं। इनमें से दो मजदूर घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।


+ There are no comments
Add yours