उत्तराखंड का ग्रीष्मकालीन बजट सत्र होगा गैरसैंण में आयोजित

 देहरादून:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में 13 से 18 मार्च तक बजट सत्र होगा। यह फैसला कैबिनेट में लिया गया। कोविड काल के बाद सरकार ने मार्च 2021 में गैरसैंण में बजट सत्र कराया था। 2022 में विधानसभा चुनाव के कारण वहां बजट सत्र नहीं हो पाया था।  नई सरकार के गठन के बाद जून 2022 में बजट सत्र देहरादून विधानसभा में आयोजित किया गया। सरकार ने बजट सत्र को गैरसैंण में न कराने की पीछे चारधाम यात्रा को भी कारण बताया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में शीतकालीन सत्र भी देहरादून में हुआ।

अब सरकार ने बजट सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा गैरसैंण में बजट सत्र के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सरकार ने बजट सत्र छह दिन चलाने का निर्णय लिया है। इस बार भी गैरसैंण में सत्र बेहतर ढंग से चलेगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours