बिहार:- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजस्व सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेल हादसा लगातार बढ़ गए हैं, लेकिन रेल मंत्रालय द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है और न ही इसकी जांच बेहतर तरीके से करवाई जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रयागराज घाट से लेकर रेलवे प्लेटफार्म तक हादसे हो रहे हैं, जिसको लेकर किसी न किसी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यह सरकार की नाकामी है। उन्होंने बताया कि बदइंतजामी के यह हादसा हुआ है और हो रहे हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार के बड़े तादाद में लोग प्रयागराज जाते हैं और मारे जाते हैं। यह व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है। इसकी निष्पक्ष जांच और मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगती है। इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, जिसको लेकर रेलवे मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया ने उनसे सवाल किया तो तेजस्वी यादव बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर दिखे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…