उत्तर प्रदेश

सरयू नहर पर बने पुल पर बस लटक गई, चालक की सतर्कता और ग्रामीणों की मदद से बालक को डूबने से बचाया गया

उत्तर प्रदेश:-  बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रखौना गांव के पास सरयू नहर पर बने पुल पर यात्रियों से भरी बस लटक गई। बस में सवार यात्रियों की सांसे थम गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बस को नियंत्रित किया। इस दौरान एक बालक पानी में गिर गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छलांग लगाकर बालक को डूबने से बचाया। आसपास के लोगों ने दौड़कर राहत बचाव का कार्य शुरू किया। डबल डेकर बस एन एल 02 बी 3021 दिल्ली से सवारी लेकर महसी की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद जेसीबी मशीन मंगवा कर बस को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की असल वजह पुल की दोनों टूटी हुई रेलिंग व सकरा पुल बताया जा रहा है। उग्रसेन सिंह चौहान ‘बंधु’ , मनोज बाजपेई, मैनुदीन शाह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पुल की टूटी हुई रेलिंग के बारे में कई बार पीडब्ल्यूडी व नहर विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर मरम्मत कार्य करवाने की मांग की गई है लेकिन विभाग की ओर से कोई अमल नहीं किया गया। बीते चार माह पूर्व भी एक बोलेरो कार पुल से नीचे नहर में  गिर गई थी। स्थानीय लोगों की मांग है की पुल की टूटी हुई रेलिंग को दुरुस्त कराया जाए साथ ही सकरे पुल को चौड़ा कराया जाय जिससे हादसा होने से बच सके।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago