मुख्यमंत्री ने राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जाने की घोषणा

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जाने की घोषणा की है। ये सभी पॉली हाउस आगामी 2 वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से बनाये जायेंगे। साथ ही राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जाएगा, जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से जहाँ एक तरफ किसानों की आय बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

2Comments

Add yours

+ Leave a Comment