मुख्यमंत्री ने डीएम से मांगी जोशीमठ के भूधंसाव पर विस्तृत रिपोर्ट, हर संभव मदद करने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले में चमोली के जिलाधिकारी से विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित नागरिकों की यथासंभव मदद की जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीते दिन मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद मीडिया से यह जानकारी साझा की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि रिपोर्ट मिलने पर बिना देरी के उचित कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव की समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले
जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव के मामले

साथ ही भूधंसाव के कारण भवनों में दरारें पडऩे की वर्तमान व पूर्ववर्ती घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने प्रभावितों को अधिक से अधिक मदद व राहत पहुंचाने और समस्या के समाधान के लिए विस्तृत नीति बनाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने चमोली के जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर विशेषज्ञ कमेटी की विस्तृत रिपोर्ट भेजने और प्रभावितों को सभी संभव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों का जोशीमठ अथवा अन्यत्र स्थान पर पुनर्वास या फिर कोई अन्य उपाय, जो भी बेहतर होगा उस पर अमल किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours