देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास तथा बृजभूषण गैरोला सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।






+ There are no comments
Add yours