मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भूमि की खरीद फरोख्त के सरकार द्वारा तैयार किए गए मैनुअल पर जो फिट बैठेगा, वहीं जमीन खरीद पाएगा

देहरादून:-  उत्तराखंड में जमीन खरीदने से पहले खरीदने वाले की सरकार कुंडली खंगालेगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर भूमि संबंधी कानून में कड़े प्रावधान करने का फैसला लिया गया।

वहीं लैंड जिहाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर प्रदेश सरकार एक मैनुअल तैयार करेगी। जो मैनुअल पर फिट बैठेगा, वहीं राज्य में जमीन खरीद पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग उत्तराखंड में बसने लगे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और भूमि की खरीद-फरोख्त को लेकर भूमि संबंधी कानून में कड़े प्रावधान करने का फैसला लिया गया। इसके लिए सरकार एक अध्यादेश लाने जा रही है।

बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि की खरीद फरोख्त के सरकार जो मैनुअल तैयार कर रही है, उसके अनुरूप जो पात्र होगा, उसे ही राज्य में जमीन खरीदने की इजाजत मिलेगी। इससे संदिग्ध, असामाजिक और अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को उत्तराखंड में बसने से रोका जा सकेगा। यह पता लगाना जरूरी है कि उसकी पृ्ष्ठभूमि क्या है? उसका ट्रैक रिकार्ड कैसा है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे लोग बसने लगे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस कारण उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति व शांत वातावरण में बिखराव की आशंका बनी रहती है, उसे हमें ठीक करना है। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और देवों का केंद्र है। इसलिए यहां निकट भविष्य में जो भी जमीन खरीदेगा, उसकी पृष्ठभूमि से लेकर उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त की जाएगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours