उत्तराखण्ड

विधानसभा भर्ती प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा भर्ती प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। जैसे ही विधानसभा में नियुक्तियों में अनियमितता की बात सामने आई थी, हमने विधानसभा अध्यक्ष से इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में गठित समिति द्वारा जब भर्तियो में अनियमितता को सही पाया गया तो हमने तत्काल ऐसी भर्तियो को निरस्त कर दिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब सर्वोच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार की कार्रवाई को उचित माना है। हम प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त करते हैं कि प्रतिभावान युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। समस्त रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण पारदर्शिता से नियुक्तियां की जा रही है। हमने इसकी पुख्ता व्यवस्था की है।

राज्य लोक सेवा आयोग को सभी भर्तियों की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेण्डर जारी कर भर्तियो की प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी है। विभिन्न विभागों में रिक्त हजारों पदों पर भर्तियां समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। समस्त भर्ती प्रक्रिया पर उच्च स्तर से लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है।”

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

विमानों की सुरक्षा में दहशत, विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…

41 mins ago

यातायात पुलिस के लिए नया एआई सॉफ्टवेयर, बंगलूरू के अस्त्रम की तर्ज पर होगा विकसित

उत्तराखंड:-  यातायात पुलिस का एआई सॉफ्टवेयर बंगलूरू के अस्त्रम सॉफ्टवेयर की तर्ज पर तैयार किया…

57 mins ago

प्रॉपर्टी विवाद में विरोधियों को फंसाने के लिए रची कहानी, पुलिस ने गिरफ्तार

देहरादून:-  खुद के अपहरण की सूचना पुलिस को देकर प्रॉपर्टी डीलर साथियों के साथ होटल…

1 hour ago

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर, आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरा

दिल्ली;- दिल्ली राजधानी में सर्दी शुरू होने से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी में…

2 hours ago

उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर साजिश, एसटीएफ ने शुरू की जांच

देहरादून:- उत्तराखंड में रेलवे ट्रैक पर सरिया या सिलेंडर डालकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश की…

2 hours ago

ऑनलाइन इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के नाम पर देश-विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

थाना राजपुर :- देहरादून पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र कैनाल रोड के पास…

20 hours ago