मुख्य सचिव ने दिए निर्देश ईको टूरिज्म को विकसित करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का किया जाए अधिक प्रयोग

देहरादून:- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बीते दिन सचिवालय में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी और चमोली के जिलाधिकारियों और डीएफओ के साथ बैठक करते हुए कहा कि ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि फॉरेस्ट अधिकारियों को नियामक मानसिकता से बाहर निकल कर बिना पर्यावरण और वन को नुकसान पहुंचाए प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभानी होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रोफेशनल गाइड को प्रशिक्षण प्रदान कर अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए।

May be an image of 4 people, people standing, people sitting, turban and text that says "Govt G of Utt"

उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का अधिक से अधिक प्रयोग कर कंक्रीट स्ट्रक्चर्स से परहेज किया जाए। उन्होंने ईको टूरिज्म साइट्स को जानकारी के लिए सभी होटल और रिजॉर्ट्स में पैंपलेट्स आदि रखने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों को आसपास स्थित पर्यटक स्थानों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु एवं प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद सिंघल सहित जनपदों से जिलाधिकारी और डीएफओ उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours