मुख्य सचिव ने दिए निर्देश अगले मानसून सीजन के लिए भी कार्ययोजना इसी वर्ष कर ली जाए तैयार

देहरादून:-  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ ‘कैच दि रेन’ योजना के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को मानसून सीजन के अगले तीन माह के लिए सम्बन्धित विभागों को टारगेट निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले सीजन के लिए भी कार्ययोजना इसी वर्ष तैयार कर ली जाए। वन विभाग, सिंचाई विभाग, जलागम समेत सभी सम्बन्धित विभाग चालखाल एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार कर लें।

उन्होंने कहा कि जलस्रोतों को सूखने से बचाने हेतु वृहद स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलाधिकारी अपने स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करने हेतु बैठकें आयोजित कर लें। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर एवं अरविन्द सिंह ह्यांकि सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours