उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम में मूसलधार बारिश से टूटे पुल की स्थिति गंभीर, सोनप्रयाग में आर्मी द्वारा तैयार किया गया पुल बहा

उत्तराखंड:-   पिछले दिनों केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर बादल फटने से टूटा पुल फि‍र से बह गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग मंदाकिनी नदी पर आर्मी द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए पैदल पुल तैयार किया गया था। वह पुल मंगलवार रात को लगातार भारी बारिश होने से नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण बह गया है। बता दें कि विगत 31 जुलाई को केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर दो जगह बादल फटने ने भारी तबाही मची थी। मार्ग कई जगह ध्‍वस्‍त हो गया था।

केदारघाटी में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग को ठीक करने के लिए पांच सौ मजदूरों को लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही केदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों से सुझाव मांगे। इसके लिए अनिवार्य पुनर्निमाण कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर 2 से 3 दिनों के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। सोमवार को लोनिवि सचिव पंकज पांडे, आपदा सचिव विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता लोनिवि दयानंद ने केदारघाटी के प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण एव हवाई सर्वेक्षण किया।

इस दौरान क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वॉशआउट सड़क मार्ग को पुर्नस्थापित करने के लिए प्राथमिकता से प्लानिंग तैयार कर अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। लोनिवि सचिव पंकज पांडे एव आपदा सचिव विनोद सुमन ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य ध्वस्त सड़क में अस्थाई मार्ग निर्माण करने की कार्रवाई अविलंब शुरू करने के निर्देश दिए। सड़क एव पैदल मार्गों का त्वरित गति से निर्माण करने के लिए हर साइट पर एक एई और एक जेई तैनात किया जाए। कहा कि किसी भी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्यों में प्रैक्टिकल व टेक्निकल दोनों पक्षों का पूरा ध्यान रखा जाए।

लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि गौरीकुंड के समीप मौजूद घोड़ा पड़ाव के पास करीब 15 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है, इसके अलावा जंगलचट्टी में 60 मीटर हिसा ध्वस्त है। कुल मिलाकर 29 स्थानों पर कार्य किया जाना है। बताया कि केदारनाथ, गरुड़चट्टी, लिनचोली मार्ग जो इस अतिवृष्टि से प्रभावित नहीं हुआ है, उसे वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया।  लोनिवि सचिव ने कहा कि हर साइट पर कम से कम 10 मजदूर एवं बड़ी साइट्स पर आवश्यकता के अनुसार मजदूरों को लगाए जाए। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर 500 मजदूर लगाने के भी निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों के लिए 10 फोल्डिंग ब्रिज को चिनूक या पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचाए जाने की भी तैयारी है।

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि गौरीकुंड लिनचोली और भीमबली में पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा सोनप्रयाग के समीप 11 केवी का सब स्टेशन भी खतरे की जद में आ गया है। गढ़वाल कमिश्नर ने सब स्टेशन के लिए नई भूमि चिन्हित कर भूमि की गुणवत्ता एव अन्य मानकों की जांच कर नए सब स्टेशन का निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, यूपीसीएल निदेशक एमआर आर्य, एमडी पिटकुल पीसी ध्यानी, निदेशक पिटकुल जीएस बुदियाल, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रघुराज सिंह, कमांडेंट एनडीआरएफ सुदीप कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago