उत्तराखंड:- उत्तराखंड में दीपावली के पर्व पर अवकाश को लेकर मचा संशय तो कल खत्म हो गया लेकिन एक और अवकाश सरकार ने घोषित कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों की मांग विशेष कर कुमाऊं क्षेत्र के रहने वाले लोगों से मुख्यमंत्री की हुई मुलाकात के बाद 1 नवंबर को भी दीपावली के पर्व का अवकाश राज्य सरकार ने घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यह आदेश जारी कर दिया गया है आपको बताते चले कल ही 1 नवंबर को घोषित अवकाश को रद्द कर 31 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया गया था।




+ There are no comments
Add yours