क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नई खेल नीति बनाए जाने के लिए किया आभार व्यक्त

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट करते हुए नई खेल नीति बनाए जाने तथा खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री भारत चौहान आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours