देश-विदेश

सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, बिहार के मदनपुर में देसी कारबाईन और अन्य सामान बरामद

बिहार :- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार रंग ला रही है। गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल समस्या समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय किए जाने के बाद, बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गए हैं। इसी सिलसिले में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली। मदनपुर थाना क्षेत्र में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने देसी कारबाईन, एक खाली मैगजीन और 90 मीटर कोडेक्स वायर बरामद किया।

मदनपुर में प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई थी। सीआरपीएफ की कोबरा-205 बटालियन के सहायक समादेष्टा सुभाष यादव और अपर पुलिस अधीक्षक अभियान दिवेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और कोबरा की टीम ने छकरबंधा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

सहया और अंजनवा पहाड़ के बीच एक छोटी पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इनमें एक देसी कारबाईन, एक खाली मैगजीन और आईईडी ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाली कोडेक्स वायर की खेप शामिल थी। पुलिस और सुरक्षा बलों की यह हालिया सफलता पिछले अभियानों की कड़ी में तीसरी बड़ी कामयाबी है। कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने एक कारबाईन, कारतूसों का जखीरा और आधा दर्जन अत्यधिक शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बम बरामद किए थे। सभी आईईडी को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया।

एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापामारी और सर्च अभियान जारी हैं। पुलिस और केंद्रीय बलों की कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। सर्च ऑपरेशन तब तक चलता रहेगा जब तक नक्सलियों का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago