देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार आदि उपस्थित रहे।



+ There are no comments
Add yours