विकास बहल द्वारा निर्देशित प्रसिद्ध फिल्मों में ‘चिल्लर पार्टी’, ‘क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी बीच कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। वहीं, अब खुद विकास बहल ने ‘क्वीन 2’ की पुष्टि कर दी है। साथ ही फिल्म के निर्माण पर बड़ा अपडेट साझा किया है। विकास बहल ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों पर चर्चा करते हुए कहा कि वे पिछले कुछ समय से ‘क्वीन 2’ पर काम कर रहे हैं और आखिरकार उनके पास कुछ ठोस है। फिल्म निर्माता सीक्वल के बारे में विवरण का खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि प्रोडक्शन शुरू हो गया है। ‘क्वीन’ के सीक्वल में भी कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इसी बीच विकास ने साझा किया कि उनकी अगली फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ की शूटिंग अब गोवा में हो रही है। जया बच्चन, सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमने वाली एक रोमांटिक-कॉमेडी है। बहल ने साझा किया कि वह इसे बनाने की प्रक्रिया का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि ‘शैतान 2’ पर काम चल रहा है। बहल के पास एक एक्शन थ्रिलर भी है, और वह अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं।
बता दें कि फिल्म ‘क्वीन’ में शानदार अभिनय कर कंगना रणौत ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था। कंगना ने फिल्म में रानी नाम की एक साधारण लड़की का किरदार निभाया था। उन्हें इस फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी। फिल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी मुख्य भूमिका मे थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…