प्रदेश के करीब 1000 बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को प्रदेश सरकार करने जा रही विकसित

देहरादून:  उत्तराखंड में सरकार प्रदेश के करीब 1000 बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को विकसित करने जा रही है। और इन स्कूलों के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दूसरे स्कूलों से शिफ्ट होने वाले छात्रों को हर रोज ₹100 बतौर किराया दिया जाएगा।  दरअसल छात्रों को रोज ₹100 बतौर किराए देने के पीछे मंशा यह है कि 5 से 10 छात्र वाले स्कूलों के बीच में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूल बनाया जाना है, जिनमें हर स्कूल में 2 शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है। और आसपास के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को भी यहां शिफ्ट किया जाएगा।

लिहाजा उन बच्चों को ₹100 बतौर किराए के रोज दिया जाएगा शिक्षा विभाग के मुताबिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ प्रदेश भर में करीब 2300 स्कूल जुड़ेंगे। शिक्षा महाविद्यालय ने सरकार को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours