उत्तराखंड में हलचल तेज, कांग्रेस ने की हरक सिंह रावत के घर बैठक

उत्तराखंड कांग्रेस के तीन सीनियर नेताओं ने सोमवार को इस्तीफा देते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया, आप उत्तराखंड संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन और सोशल मीडिया सलाहकार कुलदीप चौधरी ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया।

इन नेताओं के इस्तीफे की खबर के बाद उत्तराखंड विधानसभा में पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह और खाटिमा विधायक भवन चंद्र कापड़ी समेत राज्य के नेताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आवास पर बैठक की और पार्टी के प्रति अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours