मौसम बदल रहा पल पल करवट, मसूरी और देहरादून के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में मौसम पल पल करवट बदल रहा है। दोपहर बाद मौसम बदला और मसूरी में झमाझम बारिश हुई। उधर, मैदानी इलाकों में दिनभर उमसभरी गर्मी ने खूब सताया।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ भागों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ेगा।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours