फिर उत्तराखंड आएंगे योगी इस बार ये हैं काम

चंपावत उपचुनाव:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की आहट जोरों पर हैं।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चम्पावत आगमन की पोस्टें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं। सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं। सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

धामी के समर्थन में योगी करेंगे जनसभा संबोधन

अधिकारी ने बताया योगी उत्तराखंड के सीएम धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया सीएम योगी के चम्पावत आने की सूचना मिली है। हालांकि पुष्ट जानकारी एक-दो दिन में ही मिल पाएगी कि कार्यक्रम कब और कहां होगा। उन्होंने कहा बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने धामी को वायदा किया था वह चम्पावत उपचुनाव से पहले गोरखनाथ की धरती पर जरूर आएंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours