उत्तराखंड में 5 दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावन, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून:-  उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी कर राज्य के जनपदों में 22 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 जून को राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के नैनीताल बागेश्वर चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 जून को भी राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं देहरादून टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours