देहरादून:- उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जारी कर राज्य के जनपदों में 22 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 18 और 19 जून को राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के नैनीताल बागेश्वर चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 जून को भी राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं देहरादून टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…