उत्तराखण्ड

भाजपा संगठन महामंत्री पर लगे आरोपों की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच : कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा

देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड में आए नए घटनाक्रम पर उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। महारा ने कहा की कितनी बड़ी विडंबना है की पुष्कर सिंह धामी सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस के नैतिक बल में कमी होने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं यदि मुख्यमंत्री में स्वयं में नैतिक बल है तो अंकिता भंडारी के पिता ने जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र लिखकर जो गंभीर आरोप लगाए हैं उनकी व्यापक उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने का साहस दिखाएं।

महारा ने कहा की एक तरफ तो मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक ही दिन में महंत और उसके शिष्य की दिनदहाड़े हत्या हो जाती है वहीं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष कमल रावत कई महीनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा और मुख्यमंत्री नैतिक बल की कमी कांग्रेस में ढूंढ रहे हैं ?

महारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां एक और एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों में उत्तराखंड को सभी हिमालय राज्यों में महिला अपराध में नंबर एक के पायदान पर रखा गया है वहीं दूसरी ओर ताजा आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 2022-23 में 907 बलात्कार और 778 अपहरण दर्ज हुए हैं ।महारा ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस को नसीहत देने के बजाय अपने गिरेबान में झांके और अपने दल में फैली गंदगी को साफ करने का काम करें। महारा ने भाजपा देहरादून के पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के बयान भी प्रेस के सामने रखते हुए कहा की गोयल के बयानों से साफ परिलक्षित होता है कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा क्या है? महारा ने याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष, देहरादून विनय गोयल ने महिलाओं के परिपेक्ष में तीन निम्न स्तर के बयान बाजी की थी, जिसका वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था ।गोयल ने भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान प्रचारकों की भी शारीरिक नीड होने की बात कही थी,

गोयल ने यह भी कहा था कि अच्छे घर की महिलाएं राजनीति में नहीं आती और यदि महिलाएं राजनीति में आने की इच्छुक है तो उन्हें पहले ही मानसिक तौर पर तैयार होकर आना चाहिए। महारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने विनय गोयल पर लगे आरोपों को स्वीकार करते हुए न सिर्फ उन्हें पद मुक्त किया बल्कि आज की तारीख में उपरोक्त बयानों की वजह से ही विनय गोयल की राजनीति हाशिए में है। महारा ने कहा कि भाजपा के पापों की स्थिति यही खत्म नहीं होती,द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी पर वही की एक महिला ने अपनी बच्ची के पिता होने का गंभीर आरोप लगाया और डीएनए जांच की मांग करी लेकिन प्रचंड बहुमत की सरकार होते हुए भी भाजपा सरकार ने उस मातृशक्ति की एक नहीं सुनी और डीएनए जांच की बात ठंडा बस्ती में चली गई।

महारा ने पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार पर भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता द्वारा 3 साल तक यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई थी जिसकी स्वीकारोक्ति इस बात से होती है कि रातों-रात गुपचुप तरीके से संजय कुमार को भी पद मुक्त कर उत्तराखंड से बेदखल कर दिया गया महारा ने कहा कि यदि संजय कुमार पाक साफ होते तो आरोपों का सामना करते और रात के अंधेरे में गुप चुप तरीके से उत्तराखंड छोड़कर नहीं भागते।महारा ने इन खबरों की भी पुष्टि करने वाले समाचार पत्रों की कटिंग प्रेस के समक्ष रखी। महारा ने कहा कि वर्तमान में अंकिता भंडारी के परिजनों ने उसकी हत्या के सवा साल बाद यदि भाजपा के संगठन महामंत्री पर वी आई पी होने का आरोप लगाया है तो उनके पास उसके जरूर कोई पुष्ट आधार होंगे, जिन आधारों की जांच होनी चाहिए ।

महारा ने यह भी कहा कि महामंत्री संगठनों के मामले में वैसे भी भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड खराब ही रहा है। उत्तराखंड बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद किसी बाहरी व्यक्ति को दिया जाता है जो उत्तराखंड की बहन बेटियों की अस्मिता और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने में जरा भी नहीं हिचकता। महारा ने घोषणा करते हुए कहा कि 14 जनवरी 2024 को एक ओर जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे वही उत्तराखंड कांग्रेस 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक तीन दिन ब्लॉक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी। महारा ने कहां की उत्तराखंड का समाज स्वाभिमानी समाज है और हमारे लिए हमारी बहन बेटियों की अस्मिता सर्वोपरि है, ऐसे में यदि आर एस एस से जुड़ा हुआ बड़ा नाम वीआईपी के रूप में सामने आया है तो राज्य सरकार का यह नैतिक दायित्व है कि वह इसकी व्यापक जांच करके जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करें।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago