बीपीएससी छात्र की लाश मिलने से पटना में हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

पटना में फिर से एक छात्र की लाश मिली है। वह पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के K-128 इलाके में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करता था। कमरे में उसकी लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस का कहना है कि सोनू कुमार ने आत्महत्या की है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एक किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत छात्र की पहचान पालीगंज के परयाचक निवासी सुदामा यादव के पुत्र सोनू कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि सोनू पटना में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहा था। परीक्षा के दबाव में आने के कारण उसने आत्महत्या कर दी। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

एक दिन पहले दीघा इलाके में एक डॉक्टर की लाश मिली थी। दीघा थाना की ओर से बताया गया था कि IGIMS के रेडियोलॉजिस्ट डिपार्मेंट में पीजी सेकेंड ईयर का छात्र आर्यन कुमार ने खुदकुशी कर ली है। वह किराया का घर लेकर पटना में रहता था। उसके माता पिता सुपौल गए थे। वह घर में अकेला था। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच के बुलाया गया है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours