ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर अचानक अजगर देख यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिसे देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

 

 

 

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours