पहाड़ों पर होगी बारिश व ओलावृष्टि, अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज बदले रहने की आशंका

देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है, वहीं आज दून में सुबह की शुरूवात हवा के साथ हुई। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ ही कई स्थानों पर वर्षा व ओलावृष्टि हुई। जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। वहीं हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमक सकती है। इससे तापमान में मामूली की गिरावट आ सकती है। प्रदेश में लंबे समय से शुष्क मौसम बना हुआ था।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours