बिहार में सरकारी अस्पतालों में 11,925 पदों पर होगी भर्ती, मंत्री ने किया एलान

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से काम कर रही है।  पुलिस महकमे में 19 हजार 838 पद पर सिपाही की बहाली  घोषणा के बाद अब एक और विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में 11925 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फार्मासिस्ट, एक्सर-रे व ईसीजी, टेक्नीशियन, प्रयोगशाला प्रौवधिक, शल्य कक्ष सहायक, ड्रेसर के पदों पर बहाली होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को लेटर भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 11925 पदों में से बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के 2 हजार 473 पद पर बहाली होगी। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग मानव बल की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।

स्वास्थ्य और पुलिस समेत नीतीश सरकार कुल 64 हजार 872 पदों पर नियुक्ति करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बिहार लोक सेवा आयोग 16,543 पद और बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12 हजार 437 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। वहीं बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से 29 हजार 735 पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है। जल संसाधन विभाग में  2231 पदों पर भर्ती होगी। इनमें इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंड इंजीनियर, क्लर्क, परिचारी और ड्राइवर शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours