राष्ट्रीय

भाजपा के इन चार नेताओं को मिलेगी केंद्र की विशेष सुरक्षा

केंद्र ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय, पूर्व टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह, भाजपा के जिला महासचिव अभिजीत बरमन और कूचबिहार के कार्यकारी सदस्य तापस दास को सुरक्षा कवर प्रदान किया है। चारों नेताओं को लोकसभा चुनाव चुनाव से पहले विभिन्न श्रेणियों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा प्रदान की गई है। बता दें कि जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय और अर्जुन सिंह पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे। जस्टिस गंगोपाध्याय को वाई श्रेणी के तहत सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि अर्जुन सिंह को जेड श्रेणी के तहत सुरक्षा दी गई है।

वहीं, अभिजीत बरमन और तापस दास को एक्स श्रेणी की सुरक्षा में रखा गया है। जस्टिस गंगोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। पिछले साल वह उस साक्षात्कार के बाद सुर्खियों में थे, जिसमें उन्होंने एक ऐसे मामले की चर्चा की थी, जिसकी वह सुनवाई कर रहे थे।  भाजपा से टीएमसी में शामिल होने के 20 महीने बाद ही अर्जुन सिंह भाजपा में वापस चले गए। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बैरकपुर का विकास 2019 लोकसभा चुनाव में हुए विकास के समान था। इसके अलावा टीएमसी से टिकट नहीं मिलने पर अर्जुन सिंह वापस भाजपा में शामिल हो गए।

सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार ने भाजपा के चार नेताओं को सुरक्षा कवर प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन नेताओ को सुरक्षा खतरों और उनकी सुरक्षा चिंताओं को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा कवर प्रदान की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख पदों पर बैठे व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करना है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। मतदान19 अप्रैल से एक जून तक और नतीजे चार जून को जारी होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago