आज सुबह विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, मौके पर पहुंची SDRF की टीम

विकासनगर:-  उत्तराखंड में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का सबब बन गई हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।  प्रदेशभर से हर रोज दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं आज सुबह विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

सोमवार सुबह  श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल महिला का नाम सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष है। वहीं मृतकों का नाम पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू, -मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours