देहरादून मे 4 वर्षीय बालक को उठा ले गया बाघ,मचा कोहराम

देहरादून : उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला देहरादून का है। यहां सिंगली गाँव मे 4 वर्ष के बच्चे को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रात  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया गया। लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours