11 अप्रैल को ऋषिकेश में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए आज मुख्यमंत्री एवं मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल करेंगे भूमि पूजन

ऋषिकेश:-  उत्तराखंड की भूमि पर बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक जिनके चेहरे पर हर छोटा बड़ा इलेक्शन उत्तराखंड में लड़ा जाता है, वो खुद गढ़वाल क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सीटों पर असर डालने और मोदी फैक्टर चलाने आ रहे है, जिसके भूमि पूजन के लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह ऋषिकेश पहुंच रहे है साथ ही ऋषिकेश के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और संगठन के पदाधिकारी भूमि पूजन में सम्मिलित होगे

हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जिसका मुख्य केंद्र है ऋषिकेश जो सभी एरिया की जनता के सेंटर प्वाइंट है तो आप भी हो जाए तैयार मोदी जी के स्वागत के लिए जल्द ही वो आपके बीच होगे। उत्तराखंड में गढ़वाल की तीन सीटों पर प्रचार गरमाने आएंगे पीएम मोदी 11 अप्रैल को आईडीपीएल में रैली करेगे और प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं।उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours