प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल के एक दिवसीय दौरे पर हैं, वहां पीएम मोदी गौतम बुध्द के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। वहीं उनके साथ नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे। बुध्द पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पीएम मोदी बौध्द संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम सुबह 10 : 30 बजे से पहले 3 .30 बजे तक नेपाल में रहेंगे। पीएम मोदी आज विश्व धरोहर लुंबिनी में बुद्ध जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बौध्द सर्किट साझेदारी और संपर्क की अहम परियोजनाओं का एलना कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार आज भारतीय प्रधानमंत्री के लुंबिनी दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंध और गहरे होंगे। भारतीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक फाउंडेशन लुंबिनी बौद्धिस्ट यूनिवर्सिटी और त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के साथ एक-एक व काठमांडो यूनिवर्सिटी संग तीन एमओयू करेगा। काठमांडो विवि और आईआईटी चेन्नई दो अन्य एमओयू करेंगे।
पीएम मोदी और देउबा लुंबिनी में बातचीत करेंगे। जल विद्युत व कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर वार्ता केंद्रित होगी। मोदी इंडियन इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्धिस्ट कल्चर एंड हेरिटेज के शिलान्यास में भी शामिल होंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…