आज नगर निगम देहरादून द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

देहरादून में आज नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, इस दौरान निगम की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते अतिक्रमणकारियों की एक न चली और निगम की टीम ने भी सड़क किनारे अतिक्रमण को तो हटाया ही साथ ही फुटपाथ को भी खाली कराया गया इसके अलावा कुछ दुकानदारों के चालान भी किये गए। राजधानी देहरादून के  फुटपाथ जोकि राहगीरों के चलने के लिए बनाए गए थे।

लेकिन इन फूटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण किया है जिसकी सूचना के बार निगम प्रशासन को दी गयी,हालांकि निगम की ओर से कई बार इन फुटपाथ को खाली कराया गया लेकिन अतिक्रमणकारियो ने पुनः इनपर कब्जा कर लिया। नगर निगम के कर निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आज तहसील चौक से प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक,पटेलनगर से आईएसबीटी तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया और कई ट्रक समान जब्त किया गया इस दौरान अतिक्रमणकारियों से 66 हजार अर्थदण्ड भी वसूला गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours