भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दूसरे दिन आज हुई कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कहा गया है कि सांसद और विधायक कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।ऐसे बूथों को चिह्नित करने समेत अन्य कार्य जुलाई तक पूरे होंगे।
वहीं कार्यक्रम में मिशन-2024 को लेकर भी मंथन हुआ है। सफलता के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाने हैं, उस पर विचार-विमर्श हुआ। सांसदों के पास सौ और विधायकों के पास 25 कमजोर बूथों की जिम्मेदारी होगी। बूथ को चिह्नित करते समय एक ही बूथ सांसद-विधायक के पास न हो, उस पर बातचीत हुई। इसके बाद हार के कारणों समेत अन्य पहलुओं को पता कर कार्य होगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक को तय कर जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है। जिला प्रभारियों को विधानसभा स्तर और जिलाध्यक्ष को मंडल स्तर पर भेजे जाने की चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम का विषय भी आया। इसमें मन की बात के जिला संयोजक के कार्य संतोषजनक न होने की बात सामने आई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…